नवगछिया।  नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र के तिनटंगा दियारा के प्यारे लाल यादव टोला में गुहाल बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में 65 वर्षीय उषा देवी की मौत हो गयी थी।

घटना के बाद रंगरा थानाध्यक्ष ने पोस्टमार्टम करने के बाद मृतका के पुत्र पवन यादव के आवेदन के आधार पर आरोपी सोनू यादव पिता अखिलेश यादव, ललन यादव उर्फ लालू यादव पिता स्व. सच्चिदानंद यादव को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया गया है कि सोनू यादव और ललन लालू यादव की गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि वृद्धा के साथ इन लोगों का गंभीर झड़प हुआ था। इससे उसके सीने में चोट आने से मौत हो गई थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *