बिहपुर : लत्तीपुर के मैदान पर तरूण स्पोटर्स के तत्वाधान में जिलास्तरीय डे- नाईट दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित हुआ। पहले दिन के मैच में लत्तीपुर ने सोनवर्षा को, भवनाथपुर ने खरीक को, गौरीपुर ने रनूचक-मकंदपुर को व भवनाथपुर ने काजीकोरैया को हराया। प्रतियोगिता में भवनाथपुर, रन्नूचक- मकंदपुर, सोनवर्षा, गौरीपुर, लत्तीपुर, खरीक, काजीकोरैया व बेगूसराय की टीमों ने भाग लिया।
इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बूलो मंडल ने किया। इस मौके पर जिप सदस्य मोईन राईन, मुखिया प्रतिनिधि विजय यादव, युवा राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष कांतेश उर्फ टीनू यादव, नंदू यादव, विश्वास झा, सुधीरचंद्र यादव, दिनेश यादव आदि शामिल थे।

