नवगछिया : प्रखंड के लत्तीपुर काली स्थान के मैदान पर तरूण स्पोर्ट्स के संयोजन में आयोजित जिलास्तरीय डे-नाईट दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में गौरीपुर ने रन्नूचक-मकंदपुर को हराकर विजेता शील्ड पर कब्जा जमाया। गौरीपुर के हर्ष को मैन आफ मैच व रनूचक के मयंक मैन आफ टूर्नामेंट चुना गया।
प्रतियोगिता सुपर लीग के आधार पर खेला गया। सबसे बेहतर अंक अर्जित करने वाली चार टीमें भवनाथपुर, लत्तीपुर, गौरीपुर व रनूचक-मकंदपुर ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया। सेमीफाइनल में भवनाथपुर को रनूचक-मकंदपुर ने व लत्तीपुर को गौरीपुर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में रेफरी के रूप में एबी आनंद व फिरोज राईन थे, जबकि दिवाकर व बिहारी व कमेंटेटर इंद्रजीत थे।
इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बूलो मंडल ने किया। विजेता व उपविजेता टीमों के बीच ट्राफी देव पुरस्कारों का वितरण किया गया। इस मौके पर जिप सदस्य मोईन राईन, मुखिया प्रतिनिधि विजय यादव, युवा राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष कांतेश यादव, नंदू यादव, विश्वास झा, सुधीरचंद्र यादव, दिनेश यादव व शंभु मंडल आदि शामिल थे।


