नवगछिया : व्यवहार न्यायालय नवगछिया में नौ मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत बिहार लोक सेवा के तत्वावधान में आयोजित किया जायेगा। अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम राकेश रंजन सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि नवगछिया न्यायालय में नौ मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगा, जिसमें विभिन्न प्रकार के सुलहनीय मामलों का निष्पादन होगा। मनी रिकवरी के 9654 मामले चिह्नित किया गया है।
Total Downloads: 70
बीएसएनएल, मोटर, दावा, बिजली, आपराधिक सुलहनीय मामले को चिह्नित किया गया है। राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। हर चौक-चौराहे पर तैनात पुलिसं जवान भी राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के ओपीडी में कटने वाले चिट्ठा में राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार के लिए उसका मोहर लगा है।
बिजली कर्मी व बैंक कर्मी भी इसका प्रचार प्रसार कर रहे हैं। अनुमंडल विधिक सेवा समिति के सचिव सह अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी चंदन कुमार ने बताया कि सुलहनीय वाद के निबटारे के लिए 10 हजार लोगों को नोटिस भेजा गया है। सुलहनीय वाद यदि पेंडिंग हैं, यदि नोटिस नहीं भेजी गयी है, तो दोनों पक्ष के लोग आकर अपना पक्ष रखे। बिना किसी खर्च के दोनों पक्ष के समझौता के आधार पर मामले का निष्पादन किया जायेगा। इसमें किसी एक पक्ष की जीत या हार नहीं होती, बल्कि दोनों पक्ष की जीत होती है।

