नारायणपुर प्रखंड के मौजमा गनौल गांव में नवनिर्मित शिवालय में शिव, माता पार्वती, गणेश व कार्तिकेय की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। महिलाएं और युवतियां आपने माथे पर कलश लेकर मंदिर परिसर से निकलीं और सिद्धपीठ काली मंदिर पहुंचीं।

वहां गंगा सीढी घाट के पास उत्तरवाहिनी’ अगुवानी घाट से लाए गए गंगाजल से पंडित के मंत्रोच्चारण के साथ कलश को भरा गया और पुनः आयोजन स्थल पहुंची। जहां कलश को स्थापित किया गया।

आयोजन समिति के सदस्य राम बालक चौधरी ने बताया कि कलश यात्रा में 251 महिलाएं और युवतियों ने कलश उठा अनुष्ठान में सहयोग किया। कलश यान्ना में बबलू चौधरी, मुकेश चौधरी, इंदूभूषण चौधरी, राजेश चौधरी आदि शामिल हुए। –

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *