खरीक : नवगछिया नदी थाना पुलिस ने कालूचक के तीन शराबियों को मंगलवार की रात शराब का सेवन करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया.शराबियों की गिरफ्तारी से कालूचक के स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए. आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ ने नदी थाना को घेर लिया और गिरफ्तार युवकों को पुलिस गिरफ्त से मुक्त कराने के लिए बल प्रयोग करना शुरू कर दिया. ग्रामीणों की भीड़ पुलिस पर दबाव बना रही थी कि गिरफ्तार शराबियों को पुलिस मुक्त कर दे. नदी थाना पुलिस किसी भी हालात में गिरफ्तार शराबियों को मुक्त करने के लिए तैयार नहीं हुई.
Total Downloads: 171
नतीजतन आक्रोशित ग्रामीणों और पुलिस के बीच हाथापाई नोकझोंक और बल प्रयोग में दो पुलिस कर्मी जख्मी हो गये और अन्य ग्रामीणों को भी चोट लगी.सूचना मिलने पर खरीक थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष एन.एस.चौहान समेत विभिन्न थाने की पुलिस स्थल पर पहुंचने पर स्थानीय लोग थाना छोड़कर कर भागने में सफल रहा.

इस संदर्भ में नवगछिया नदी थाना में थानाध्यक्ष महताब आलम के बयान पर सरकारी काम में बाधा डालने और उपद्रव करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गयी है जिसमें कालूचक विश्वपुरिया समेत इलाके के नौ लोगों को नामजद किया है और 25 से 30 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है.जिन लोगों को पुलिस ने शराब सेवन के मामले में गिरफ्तार किया है उनमें छोटू यादव.,राणा रमन और पवन यादव शामिल है.
इस संदर्भ में पूछे जाने पर नवगछिया नदी थानाध्यक्ष महताब आलम ने बताया कि शराबियों को पुलिस गिरफ्त से छुड़वाने के लिए लोग थाना का घेराव करने लगे.इस संदर्भ में सरकारी काम में बाधा डालने और उपद्रव करने के आरोप में नौ लोगों को नामजद और 25 से 30 लोगों को अज्ञात उपद्रवियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.पुलिस उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है

