बिहपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार को लत्तीपुर में छापेमारी कर एक शराब कारोबारी के घर से विदेशी शराब की बड़ी मात्रा बरामद की। पुलिस ने 180 एमएल के 405 पाउच में कुल 72.09 लीटर रॉयल गोल्ड कप व्हिस्की जप्त की।

कारोबारी संजीव कुमार ठाकुर को मौके पर गिरफ्तार किया गया। संजीव पहले भी शराब के मामले में जेल जा चुका है। इस मामले में बिहपुर थाना में उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया

और संजीव को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। छापेमारी में बिहपुर थाना के एसआई संजय कुमार, पीएसआई रिया कुमारी और सशस्त्र बल शामिल थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....