नवगछिया – रंगरा पुलिस ने रंगरा गांव से शराब के नशे में घुत्त हो कर हो हल्ला और लोगों के साथ गाली गलौज कर रहे राजकिशोर शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है. राजकिशोर का मेडिकल जांच नवगछिया अस्पताल में कराया गया है. जानकारी मिली है कि राजकिशोर ने देर शाम शराब पी कर ग्रामीणों को बेवजह गाली गलौज करने लगा. जब उसे ग्रामीणों ने रोका तो वह बोल रहा था कि पुलिस उसे दो मिनट भी हवालात में नहीं रख सकती है. पूरा दुनियां शराब पीता है यह कह कर वह मारपीट करने को तैयार हो गया. तब जा कर ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची रंगरा पुलिस ने राजकिशोर को गिरफ्तार कर लिया.

इधर नवगछिया पुलिस ने भी शराबी को धर दबोचा

नवगछिया पुलिस ने सिंधिया मकंदपुर रेलवे ढ़ाला के पास सिंधिया मकंदपुर गांव के छोटू शर्मा को शराब के नशे में रंगे हाथ दबोच लिया है. जानकारी के अनुसार रेलवे ढ़ाला के छोटू शराब पी कर बेवजह लोगों ने पंगा ले रहा था. स्थानीय लोग छोटू के तेवर को देख कर परहेज कर रहे थे. लेकिन इसी बीच नवगछिया थाने का गश्ती वाहन वहां पहुंच गया और छोटू को गिरफ्तार कर लिया. उसका मेडिकल टेस्ट नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *