नारायणपुर : भवानीपुर ओपी पुलिस ने गुरुवार को शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें मौजमा निवासी धीरज कुमार और चौहद्दी निवासी राहुल कुमार शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि शक के आधार पर गश्ती दल ने 14 नंबर सड़क पर बीरबन्ना गांव के पास दोनों को रोककर उनके बैग की तलाशी ली तो उसमें विदेशी शराब मिली। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। स्वास्थ्य जांच के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

बिहपुर में शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

बिहपुर : बीआरसी भवन के सभागार में. गुरुवार को शिक्षकों को चहक का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें विभिन्न स्कूलों में वर्ग प्रथम के नामित शिक्षक- शिक्षिकाओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण दो पाली में दिया गया। प्रथम पाली में बीआरसी बिहपुर व द्वितीय पाली में प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कोलोनी बिहपुर में कुल 72 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया।

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रामजी राय के नेतृत्व में प्रशिक्षक त्रिपुरारी चौधरी, श्वेता कुमारी, रूपेश कुमार व मिथिलेश कुमार ने आदर्श माहौल व मनोरंजक तरीके से ट्रेनिंग दी। प्रशिक्षण की व्यवस्था में लेखापाल अखिलेश कुमार, रमेश कुमार, शिक्षक चंद्रभूषण, प्रकाश पासवान व सुनील कुमार ने सहयोग किया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *