नवगछिया: नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के मार्गदर्शन में अवैध शराब के सेवन, उत्पादन, बिक्री और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, लगातार छापेमारी और कार्रवाई की जा रही है।

इस क्रम में, खरीक थाना की टीम ने कटैया धार दादपुर रोड के निकट एक वाहन जांच के दौरान 15 लीटर देशी शराब एवं एक साइकिल को जब्त किया।

वहीं, इस मामले में संबंधित कारोबारी भागने में सफल रहे। इस संबंध में खरीक थाना में कांड संख्या 131/25 के तहत, बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 की धारा-30 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....