पुलिस जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्राें में शराब पीकर हंगामा कर रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा गांव से कन्हैया शर्मा व परबत्ता के गेरेया निवासी भिखारी यादव के पुत्र नीतीश कुमार का नाम शामिल है।
Total Downloads: 112
कन्हैया घर पर ही शराब पीकर हंगामा कर रहा था। इससे तंग आकर घरवालों ने ही इसकी सूचना एसपी निधि रानी को दी। एसपी ने नवगछिया थाने काे पुलिस काे माैके भेजा, जहां वह नशे की हालत में पकड़ा गया। नवगछिया थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने बताया कि मेडिकल जांच करवाया गया है।

मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। वहीं परबत्ता पुलिस ने शराब के नशे की हालत में थाना क्षेत्र के गेरेया निवासी भिखारी यादव के पुत्र नीतीश कुमार को साहू परबत्ता यूको बैंक के पास नशे की हालत में पकड़ा, जहां वह एक दुकानदार से उलझ गया था।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी थाी। परबत्ता थानाध्यक्ष राघव सिंह ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शुक्रवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा

