नवगछिया : परबत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर पंचायत के छर्रा पट्टी में शुक्रवार की सुबह अपराधियों ने पशु व्यवसायियों से हथियार के बल पर 22 हजार रुपए छीन कर फरार हो गए। अपराधियों ने इस दौरान मारपीट भी की।
Total Downloads: 113
घटना के संदर्भ में पीड़ित पशु व्यवसायी परबत्ता थाना क्षेत्र के जमुनियां निवासी मो. फूलो पिता मो. निसार ने परबत्ता थाने में आवेदन दिया है। जिसमें उसने जगतपुर निवासी राहुल कुमार यादव पिता ब्रह्मी यादव, सौरभ यादव पिता सुभाष यादव व दो अन्य युवकों को घटना में शामिल होने का आरोप लगाया है।

बताया कि शुक्रवार की सुबह वह अपने भाई मो. अंसार के साथ बकरी व खस्सी की खरीद करने के लिए घर से निकला था। परबत्ता थानाध्यक्ष राघव सिंह ने बताया कि घटना के संदर्भ में आवेदन मिला है।

