नवगछिया : नवगछिया नगर पंचायत क्षेत्र का सीन समाप्त होने के बाद सोमवार को शहर में लोगों की भी खरीदारी करने एवं आवश्यक कार्य करने को लेकर उमर पड़ी थी. बैंक, राशन दुकान में लोगों की सबसे ज्यादा भीड़ लगी हुई थी. शहर के एसबीआई बैंक, इलाहाबाद बैंक में बैंक के अंदर से लेकर बाहर तक पैसे की निकासी करने वाले लोगो की कतार लगी हुई थी. लोगों की भीड़ को देखते हुए बैंक की सुरक्षा में तैनात पुलिस बल लोगों को कतार में लगाते हुए एक दूसरे के डिस्टेंसिंग बनाने का कार्य कर रहे थे. सील के समाप्त होने के बाद लोगो ने फिर से शहर में खाद्य सामग्री की खरीदारी की. बाजार के खुलने के बाद लोगो की भीड़ जमा नही हो इसको लेकर पुलिस पदाधिकारी लगातार गश्ती कर रहे थे.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

वहीं शहर में सील की कार्रवाई समाप्त होने के बाद नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में ओपीडी सेवा में मरीजों की संख्या में भी काफी वृद्धि हुई है. सील के समाप्त होने के बाद सोमवार को एक सौ से अधिक मरीज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए पहुचे थे, जबकि पूर्व में ओपीडी सेवा में 20 से 25 मरीज ही इलाज में आते थे. मालूम हो कि चार अप्रैल को नवगछिया शहर में कोरोना संक्रमण मरीज के मिलने के बाद अनुमंडल प्रशासन द्वारा पूरे शहर को सील कर दिया गया था.

शहर के सील के कार्रवाई के बाद पिछले 28 दिनों तक शहर की सभी दुकानें बंद थी. लोग अपने अपने घरों में बंद रहे. 28 दिनों में शहर में एक भी कोरना संक्रमित मरीज नहीं मिलने के बाद रविवार को शहर का सील समाप्त किया गया और सोमवार से लोकडॉन के नियमों के अनुसार बाजार खुली. बाजार खुलने के बाद शहर के लोगों ने राहत की सांस ली है. शहर के लोगों ने कहा कि सील की कार्रवाई के कारण 28 दिनों तक काफी असुविधा हुई. लेकिन अब शहर के खुलने से हम लोगों को राहत मिली है.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet