खरीक : लोकसभा चुनाव हर हाल में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर खरीक पुलिस हर स्तर पर पूरे एक्सन मोड में है। इसको लेकर पुलिस जहां लगातार इलाके में फ्लैग मार्च कर रही है। वहीं, शराब कारोबारी के ठिकाने पर भी धावा बोल रही है।
इसी कड़ी में मंगलवार की देर रात थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव में शराब कारोबार के ठिकाने पर पुलिस टीम ने धावा बोला। जहां सात लीटर अंग्रेजी शराब के साथ इसी गांव के तस्कर बाबू चिरंजीवी को धर दबोचा। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गिरफ्तार आरोपी गांव स्थित ही अपने खेत में जमीन के अंदर छिपाकर भारी मात्रा में शराब रखा है। इसे इलाके में खपाने के लिए आरोपी अपने खेत पर पहुंचा।
सूचना मिलते ही पीएसआई अमित कुमार एवं संध्या गश्ती पदाधिकारी शकील अहमद खां पुलिस टीम के साथ गणेशपुर गांव पहुंचे, जहां गिरफ्तार तस्कर को हिरासत में जमीन की खुदाई शुरू की। इसके दौरान जमीन के अंदर रखे सात लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसके बाद बरामद शराब को जब्त और मौजूद तस्कर को गिरफ्तार कर थाना लाया। जानकारी देते थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


