नवगछिया – नवगछिया बाजार स्थित शांति कॉम्प्लेक्स में बीती रात स्टाइलिश गारमेंट्स नामक एक दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग के कारण दुकान में रखा लगभग 8 लाख का सामान जलकर राख हो गया.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 167
दुकान संचालक मो रिजवान अंसारी ने बताया कि स्थानीय प्रशासन द्वारा तीन दिन से बाजार बंद किये जाने के कारण तीन दिन से दुकान नहीं खोले थे. बीती रात आज अचानक से दुकान में आग लग गई. जिसकी सूचना मिलते ही दुकान खोला तो देखा कि अधिकांश समान जल गया था. आसपास के लोगों के सहयोग से किसी तरह से आग पर काबू पाया गया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

