नवगछिया। खरीक थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नीयत से युवती का अपहरण हो गया। युवती की मां ने गांव के राजकुमार पर आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है।
मां ने कहा वह कोचिंग के लिए निकली लेकिन शाम तक घर नहीं आयी। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

