लोदीपुर निवासी पुदीन मंडल का पुत्र सह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र रतन मंडल को गोली मारकर घायल करने के मामले में शनिवार को परवत्ता थाने में सधुआ निवासी कुख्यात अखिलेश मंडल उर्फ अकला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Whatsapp group Join

यह रिपोर्ट घायल छात्र के पिता के बयान पर दर्ज की गई है।जिसमें लिखा है आरोपी मेरे बेटे पर अपने गांव की एक लड़की से शादी करने का पिछले कई माह से दबाव बना रहा था।किंतु मेरा बेटा उस लड़की से शादी करने को तैयार नहीं हो रहा था।

जिस कारण कुख्यात ने इस घटना को अंजाम दिया।इधर गांव में चर्चा है कि जिस युवती से घायल छात्र पर शादी करने का दबाव बनाया जा रहा था वह युवती छात्र के रिलेशन में ही हैं। एवं छात्र एवं उस युवती के बीच कई वर्षों से प्रेम-प्रसंग भी चल रहा है।बता दें कि शुक्रवार की शाम बाइक से घर जाने के दौरान कुख्यात अकला ने छात्र को राघोपुर गांव के समीप गोली मारकर घायल कर दिया था।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *