नारायणपुर । प्रखंड के मध्य विधालय अमरी विशनपुर में गुरुवार को छात्र व ग्रामीणों ने शिक्षिका वीणा कुमारी के निलंबन पर हंगामा किया। जिसमें प्रभारी प्रधानाध्यापक अंजनी कुमार भारती पर दबाव दिया कि शिक्षिका को निलंबन मुक्त कर वापस विद्यालय लाएं।

बीईईओ समी अहमद व मिर्जापुर पुलिस कैंप के पुलिस बल ने आकर जांच की। जिसमें शिक्षिका का निलंबन बीपीआरओ के द्वारा किया गया है। जिसका ऑनलाइन ट्रेनिंग का प्रमाण पत्र सही नहीं होने पर किया है।

बीईईओ ने बताया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश मिलने पर कारवाई की जाएगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि स्थानीय राजनीति के कारण हंगामा हुआ है। बीईईओ के जाने के बाद मामला शांत हुआ। जिनकी भी संलिप्ता होगी उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *