नवगछिया – अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राम मंदिर निर्माण के लिए शिला पूजन करने के बाद पूरा नवगछिया राम नाम के नारों के साथ गूंज उठा. इस अवसर पर कई मंदिरों में पूजा अर्चना भी शुरू कर दी गई. देर शाम अधिकांश लोगों ने अपने घरों पर दीए जलाए. हर एक मोहल्ले में 5 से 10 जगह पर युवकों द्वारा आतिशबाजी भी की जा रही थी. भाजपा के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने कहां कि यह एक ऐतिहासिक क्षण है और मेरा यह सौभाग्य है कि मैं इसका साक्षी हूं. भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष सह खरीक दक्षिण की जिला पार्षद कुमकुम देवी ने भी अपने घर पर दीए जलाए और भगवान राम की पूजा अर्चना भी की. इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य गगन चौधरी भी मौजूद थे. नवगछिया ग्रामीण भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार, नवगछिया नगर भाजपा के महामंत्री प्रवेश कुमार यादव, अभविप अनुज चौरसिया, खगरा में पंडित अश्वनी कुमार, नवगछिया में विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष प्रवीण भगत ने भी अपने आवास पर भव्यता से साथ दीपोत्सव मनाया.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

मनाया दीपोत्सव

नवगछिया – अयोध्या में श्री राम मंदिर के भुमि पूजन के अवसर पर नवगछिया प्रखंड के खगड़ा गांव में दीपोत्सव मनाया गया. जिसमें गांव में अवस्थी काली मंदिर, बाबा भोले के मंदिर सहित बजरंगबली मंदिर में दीपोत्सव कार्यक्रम किया गया. जहां पर रामभक्तों ने सबसे पहले 151 दीपक को जलाया गया. जिसके बाद मिठाई का भोग लगाकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर सभी लोगों को बधाई दी. वहीं गांव में इस अवसर पर अखंड 24 घंटे का रामधुन किर्तन का भी आयोजन किया गया. जिसमें सबसे पहले विधि विधान से पूजा कर के अखंड ज्योति रामधुन की शुरुआत की गई. पंडित अश्विन कुमार ने बताया कि यह आयोजन अयोध्या में भव्य राम मंदिर का जो आज माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा जो भूमि पूजन कर एक वर्षों पूरानी सपना सकार होने के अवसर पर किया गया है. इस अवसर पर पंडित विभाकर ठाकुर, अविनाश कुमार, अभिनव कुमार, बाबूल कुमार, आनंद राज, रौशन कुमार व अन्य कई लोग मौजूद रहे.

अभविप का दीपोत्सव

नवगछिया – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नवगछिया इकाई के कार्यकताओं ने अपने अपने घरों में दिपोत्सव कार्यक्रम कर अपने रामलला के राममंदिर के शिलान्यास होने पर खुशी जाहिर किया. इस अवसर पर अभाविप ने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज चौरसिया, गौरव कुमार, सुजीत सिंह चौहान, कालेज अध्यक्ष अविश कुमार, सिकन्दर राम, रवि कुमार, रोहित कुमार, राहुल कुमार, आदि ने अपने अपने घरों में दिपोत्सव कार्यक्रम किया.

हनुमान मंदिर में जले ग्यारह सौ दीये

नवगछिया-रंगरा प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर के श्री हनुमान मंदिर एवं काली मंदिर में ग्यारह सौ मिट्टी के बने दीप प्रज्वलित कर श्री राम भूमि पूजन का जश्न मनाया गया. इस अवसर पर भक्तों ने जय श्रीराम के नारे लगाए. मौके पर मंदिर व्यवस्थापक प्रशांत कुमार उर्फ पिंटू यादव, हरिकिशोर झा, सिया राम दरबार के प्रशांत झा, उमाकांत झा, कैलाश पोद्दार, अजय कुमार मिश्रा, राजीव कुमार झा, पंडित प्रभात झा, अजय किशोर झा, उमाकांत झा, भूपेंद्र पोद्दार, मनोज कुमार झा,बिट्टू कुमार झा , सिंटू झा , विश्वास झा, जनार्दन मिश्र, रणविजय झा, सिट्टू कुमार झाअरुण यादव, वरुण झा, हिमांशु शेखर झा सहित सैकड़ों धर्म प्रेमी उपस्थित हुए. वहीं दूसरी तरफ भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के बृज किशोर पांडे ने बताया कि जल्द ही भवानीपुर में श्री राम मंदिर का भव्य शीश महल मंदिर स्थापित किया जाएगा.

पूजा समिति ने इस तरह किया खुशी का इजहार

नवगछिया बिहुला विषहरी पुजा समिति छोटी ठाकुरबाड़ी रोड में पुजा समिति के द्वारा राम जन्मभूमि शिलान्यास के शुभ अवसर पर मंदिर परिसर को दीप से सजाया गया. और 108 दीप के द्वारा श्री राम का नाम लिखा गया. पुजा समिति के मुकेश राणा ने बताया कि देश के लिए राम जन्मभूमि में मंदिर का शिलान्यास ऐतिहासिक क्षण है. इस अवसर पर विषहरी मंदिर परिसर को सेंकड़ों दीपों से सजाया गया है और विशेष पुजा अर्चना की गई है. इस अवसर पर खुशी श्री समृद्धि श्री माही श्री सहयोग कर रही थी.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet