नवगछिया : परवत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव में रविवार की देर रात को जगतपुर के शिवमंदिर चौक के पास नवगछिया थाना क्षेत्र के रसलपुर निवासी विनोद यादव के पुत्र ब्रजेश यादव का संदिग्ध गतिविधि देखते हुए गांव के सोनू कुमार ने ब्रजेश को पकड़ कर ग्रामीणों में सूचना दिया. जिसके बाद ग्रामीण पहुंचते ही ब्रजेश यादव की तलाशी ली तो यूसके पास से देशी कट्टा व दो गोली पाया. हथियार देख कर ग्रामीणों ने ब्रजेश की जमकर पिटाई कर दी.

Whatsapp group Join

इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना परवत्ता पुलिस को दी. सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस पहुचीं. जहां ग्रामीणों ने युवक के पास मिले हथियार गोली को सुपुर्द कर दिया. वहीं पुलिस ने ग्रामीणों के मारपीट से घायल ब्रजेश यादव को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल इलाज के लिए भेजा.

जहां पर प्राथमिक उपचार करने के लिए बेहतर उपचार करने के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है. मायागंज अस्पताल में पुलिस अभिरक्षा में घायल ब्रजेश का इलाज किया जा रहा है. परवत्ता थाना अध्यक्ष रामचन्द्र यादव ने कहा कि गांव में संदिग्ध गतिविधि में घुम रहे युवक को कुछ ग्रामीणों ने पकड़ कर मारपीट किया. जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने ब्रजेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *