नवगछिया : खरीक किसानों को कृषि कनेक्शन देने के लिए प्रखंड की सभी पंचायतों में निर्धारित तिथि के अनुसार बारी-बारी से शिविर लगाया जाएगा। शिविर में किसानों को ऑनस्पॉट कृषि बिजली कनेक्शन दिया जाएगा। शुक्रवार को प्रखंड की भवनपुरा पंचायत में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
Total Downloads: 172
बिजली कंपनी के जेई राकेश रंजन ने बताया कि किसानों को आधार कार्ड, जमीन की रसीद, पासपोर्ट फोटो और मोबाइल नंबर लेकर शिविर में आना होगा। उन्होंने बताया कि 3 फरवरी को लोकमानपुर, 5 फरवरी को खरीक बाजार, 6 फरवरी को गोटखरीक, 7 फरवरी को अकिदत्तपुर, 8 फरवरी को चोरहर, 9 फरवरी को ढोड़िया-दादपुर, 10 फरवरी को खैरपुर, 12 फरवरी को राघोपुर एवं 13 फरवरी को उस्मानपुर पंचायत में शिविर लगाया जाएगा।
