नवगछिया : नवगछिया के लक्ष्मीपुर रोड स्थित शिव शक्ति योग पीठ आश्रम में माघी नवरात्रि के शुभ अवसर पर योग पीठ के पीठाधीश्वर परम पूज्य परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज का विजया दशमी के दिन दर्शन और आशीर्वचन प्राप्त करने का मौका उनके शिष्यों को मिला. दीपक मिश्रा जी के द्वारा भक्ति मय संगीत प्रवचन से पहुँचे सभी भक्त झुम उठे.

वहीं इसी अवसर पर शिव शक्ति योग पीठ में नव निर्मित शुद्ध पेय जल प्लांट जल मीनार का भी उद्घाटन किया गया. नौ दिन से आश्रम में हो रहे माघी नवरात्रा का कलश विसर्जन भी आगमानन्द जी के सानिध्य में किया गया. साथ ही महाशिवरात्रि के दिन शिव शक्ति योगपीठ स्थापना दिवस मनाने हेतु एक आवश्यक बैठक परम पूज्य स्वामी आगमानंद जी महाराज के निर्देशन में हुआ

इस मौके पर शिव शक्ति योग पीठ के श्री अनिमेष सिंह, कुन्दन सिंह, शिव प्रेमानंद जी, मानवानंदजी, सिया बाबु , मनोरंजन सिंह प्रेम शंकर भारती, अनिरुद्धं बाबा, पंकज भारती, अनंत विक्रम, पुरुषोत्तम जी, गुड्डू सिंह, संजीव भगत , शुभम आनंद आशु आनंद , शंकर सिंह, नीरज झा बालक जी एवं हजारों की संख्या में भक्तगण मौजूद थे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *