नवगछिया। नवगछिया नगर परिषद के उपाध्यक्ष रश्मीरथी देवी और प्रमोद यादव के पुत्र श्रीयांश ने उत्तर प्रदेश के मेरठ में आयोजित अंडर 19 में यूपी स्टेट पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त कर नवगछिया का नाम रौशन किया है।

पिता नवगछिया नगर परिषद के वार्ड पार्षद प्रमोद यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश के पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में दूसरा स्थान लाकर श्रीयांस ने पूरे नवगछिया को गौरवान्वित करने का काम किया है।

बताया गया कि श्रीयांस ने नवगछिया के बाल भारती से मैट्रिक की परीक्षा पास की थी। वह बीए के प्रथम वर्ष में हरियाणा प्रदेश के फरीदाबाद में पढ़ाई कर रहा है। श्रीयांश के दादा नगर परिषद के पूर्व उपसभपति कृष्णदेव यादव पोते के इस उपलब्धि से काफी खुश है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *