नवगछिया : नवगछिया के श्री श्री 108 दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में शनिवार को छप्पन भोग महोत्सव का कार्यक्रम होगा. कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है.
Total Downloads: 383
आयोजन समिति के भोला शर्मा ने बताया कि शनिवार के 11 बजे दिन में माता माता के 56 भोग की झांकी होगी, 11:30 बजे माता का पूजन एवं ब्राह्मण वरण का कार्यक्रम होगा. 12:30 बजे पंचाचार्य के द्वारा नवाग्रह पूजा होगी.

इसके बाद सप्तशती चंडी पाठ एवं ज्योत पूजन प्रारंभ होगा जो की संध्या छह बजे तक चलेगा. संध्या समय दीप महोत्सव का कार्यक्रम होगा. इसके बाद आरती प्रार्थना एवं दीपज्योत होगा. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सुमित कुमार भगत , कैलाश अग्रवाल, बीरू जयसवाल, कालू कुमार, गणपत भगत, राजेश, गोपाल केडिया, शंभू चिरानिया, राज चौधरी एवं अन्य लगे हुए हैं.
2.

