नवगछिया: गुरुवार को कृष्णा विवाह भवन में बिहार डान्स एंड सिंगिंग कम्पीटिशन 2019 का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस कार्यक्रम में बिहार के सभी जिलों से लगभग 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया.

इस कार्यक्रम के आयोजन बीडीएस नवगछिया के निवास मोदी, मोनु पाल जी, मयंक राज एवम धर्मेन्द्र गुप्ता एवं वहीं मंच संचालन राजेश राज भागलपुर एवं श्रीओम सिंह जी ने किया. जज के रूप में निवास मोदी जी, भागलपुर से सोल्टी माशीस, संजीव कुमार मिश्रा एवं मिस्टर बोबी जी दिखे. समाज सेवी डॉ बी एल चौधरी एवं कुनाल गुप्ता के द्वारा सभी विनर प्रतिभागियों को सिल्ड एवं बाबा गणिनाथ सेवा समिति नवगछिया के द्वारा सभी विनर प्रतिभागियों को 1001/का प्रोत्साहन राशि दिया गया एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे एंकर जेजेज एवं आयोजन कमिटी के सभी सदस्यों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया.

इस मौके पर पवन कुमार सर्राफ, अजय कुमार रूंगटा पार्षद प्रमोद यादव पार्षद प्रतिनिधि मनीष सिंह बाबा गणिनाथ सेवा समिति के पंकज कुमार भारती, अशोक गुप्ता, विष्णु गुप्ता, निरंजन साह, मुकेश कुमार, रंजीत कुमार, विवेकानंद जी, शंकर साह जी, संतोष कुमार श्री धर जी एवं नवगछिया शहर के हजारों की संख्या दर्शक मौजूद दिखे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *