नवगछिया। रंगरा ओपी के भीमदास टोला तीनटंगा में एक विवाद में दो सगे भाइयों को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया। घायल बशिष्ठ चौधरी और उसका भाई गौरव चौधरी को रंगरा पीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
Total Downloads: 360
बशिष्ठ चौधरी ने बताया कि हमलोग 10 आदमी के साथ हनुमान मंदिर में बैठे थे। वहां भोला चौधरी का बेटा ईंट फेंक रहा था, मेरे द्वारा डांटने पर वह घर जाकर अपने पिता से बताया कि हमको गाली दे रहा था।

इसके बाद मुझे भोला चौधरी ने दरवाजे पर बुलाकर मेरे साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। दरवाजे पर छोटू चौधरी, उसका भाई सूरज, कुंदन चौधरी सहित महिलाओं ने भी मारपीट करनी शुरू कर दी। मुझे पिटता देख मेरा भाई गौरव बचाने आया तो सबने लाठी-डंडे से पीटकर दोनों भाइयों को घायल कर दिया गया। इस संबंध में रंगरा ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

