भागलपुर। मौसम का मिजजा फिर बदल गया है। शुक्रवार की सुबह से ही बूंदा-बांदी हो रही है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम का यह हाल पूरे दिन बना रहेगा। आज भगवान सूर्य के दर्शन के भी कम आसार दिख रहे हैं।
Total Downloads: 93
वहीं, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा। मौसम की यह स्थिति कोसी, सीमांचल और पूर्व बिहार के बांका, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, जमुई, मुंगेर, खगडि़या, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा सहरसा, सुपौल, किशनगंज और अररिया में बना रहेगा।

वहीं, गुरुवार को भी आसमान में बादल छाए रहे। हालांकि दोपहर बाद कुछ देर के लिए धूप खिली थी। इस दौरान मध्यम गति से हवा चलती रही। मौसम विभाग के अनुसार मौसम के मिजाज में उतार चढ़ाव का खेल अभी कुछ दिनों तक जारी रहेगा। हालांकि इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोसी खास परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा। अधिकत तापमान 34 डिग्री के आसपास रहा, वहीं, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज की गई।

