नरकटिया बांध की शनिवार की रात स्थिति नाजुक हो गयी थी। बांध पर मौजूद लोग कटाव को देखकर भयभीत हो गए। कुछ लोग घर लौट कर अपने अपने घरों के सामान भी समेटने लगे थे। सूचना के बाद सचिवालय से प्रधान सचिव ने बांध की सुरक्षा की मॉनिटरिंग की।

बांध की भयावह स्थिति की सूचना नवगछिया एसपी द्वारा डीएम को दी गयी। नौ बजे डीएम ने एसडीओ नवगछिया को फोन कर बांध की स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद वे देर रात तक बांध की जानकारी लेते रहे।

इसके बाद बांध पर मौजूद पूर्व विधायक कुमार शैलेन्द्र ने रात 12 बजे मुख्यमंत्री, प्रधान सचिव और डीएम को ईमेल से स्थिति की जानकारी दी । इस पर रात 1:30 बजे प्रधान सचिव ने संज्ञान लिया और सुबह पूर्व विधायक से बात की। इसके बाद बचाव कार्य तेज हुआ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *