नवगछिया। नवगछिया में रविवार को अलग-अलग सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हो गई। वहीं एक घायल हो गया।

अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत : नवगछिया आदर्श थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर बैंक ऑफ इंडिया के पास अज्ञात ट्रक की ठोकर लगने से खरीक के पिपरपाती निवासी संजीव कुमार (35 वर्ष ) पिता रामस्वरूप यादव की मौत हो गई है। मृतक युवक युवक अपनी बाइक से घर जा रहा था । इसी दौरान पूर्णिया की ओर से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मारी जिससे युवक के सिर में गंभीर चोट लगी और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद नवगछिया पुलिस ने शव को अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

घटना की सूचना पर मृतक के चाचा साकेत कुमार अनुमंडल अस्पताल पहुंचे और शव की शिनाख्त की। साकेत ने बताया कि उसका भतीजा संजीव कुमार किसी काम से नवगछिया आया था और वापस मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। उसने बताया कि मृतक खरीक चौक पर राजमिस्त्री का काम करता था। वह दो भाई शैलेश और संजीव में दूसरे स्थान पर था। मृतक को एक पुत्री और दो पुत्र हैं। मृतक परिवार में अकेला कमानेवाला था।

अनियंत्रित हाईवा की टक्कर से बाइक चालक की मौत, सवार घायल:

नवगछिया थाना के बाबा बिशु राउत सेतु पहुंच पथ पर श्रीपुर पेट्रोल पंप के पास रविवार के देर रात अनियंत्रित हाईवा की टक्कर में बाइक चालक रंजन कुमार (30 वर्ष) पिता अच्छेलाल यादव की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि दुर्घटना में ब्रजेश कुमार पिता नित्यानंद यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है। दोनों ही कोसी पार कदवा आश्रमटोला के रहनेवाले हैं। नवगछिया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण ने अनुमण्डल अस्पताल के एम्बुलेंस को भेजकर घायल और मृतक के शव को अनुमण्डल अस्पताल भिजवाया। घटना की सूचना पर मृतक के पिता अच्छेलाल यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुचे।

घायल को मायगंज अस्पताल भागलपुर भेजा गया। मृतक जीबी कॉलेज में बीए का छात्र था। मृतक अपने दोस्त के साथ नवगछिया बाजार से बहन की शादी की खरीदारी कर वापस लौट रहा रहा।

भाई की मौत से घर मे शादी की खुशियां मातम में बदली

नवगछिया। रंजन की मौत से घर की खुशियां मातम में बदल गई। मंगल गीतों की जगह महिलाओ की चीत्कार गूंजने लगी थी। घटना की सूचना पर मृतक के घर के दरबाजे पर लगने वाला पंडाल रुक गया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक की बहन अन्नू की दो दिन बाद 22 जून को शादी होनेवाली थी। बारात भैंसठ्ठा फुलकिया से आनेवाली थी।

बेटी के शादी रुकी गेलै हो बेटा कहा चलो गेलो हो :

बेटे की मौत की खबर सुनकर पूरे परिवार में मातम छा गया था। घर मे बजने वाला गीत बन्द हो गया था। घटनानकी सूचना पर बृद्ध पिता अपने बेटे के शव पर दहाड़ मार मार कर रो रहे थे। वे अपने बेटे को झकझोर कर कह रहे थे कि बेटी की शादी रुकी गेलै हो बेटा। घरों में अन्याय हो गेलै हो बाबू।

मेहंदी लगे हाथों से भाई के फोटो को देख रो रही थी बहन :

शादी केलिए जिन हाथो में अन्नू ने मेहदी रचाई थी उसी हाथों से मोबाइल में भाई के खून से लथपथ शव को देखकर बहन अन्नू बेहोश हो गयी।उसे होश में लाया गया।वहिं माँ का भी रो रोकर बुरा हाल था। घर मे कोलाहल मचा हुआ था। पूरे गांव के लोग मृतक के घर पर जमा हो गए थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *