बिहपुर । लत्तीपुर दक्षिण पंचायत वार्ड 10 गौरीपुर से 8 नंवबर को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मेला देखने के दौरान लापता हुए युवक साईवॉल पॉल( 34 वर्ष ) का शव सबौर थानाक्षेत्र की ममलखा पंचायत के मसाढू गंगा घाट पर शुक्रवार को मिला।
Total Downloads: 93
साईवॉल पॉल अपने ननिया ससुराल पूर्व मुखिया श्यामसुंदर राय के घर अपनी पत्नी नेहा पॉल और बेटी के साथ आया हुआ था। युवक मूलतः गाजियाबाद उत्तरप्रदेश का रहने वाला था। फिलहाल वह रांची में आईटी कंपनी में काम करता था। वह कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाला मेला देखने ननिया ससुराल आया था। उसका किसी दूसरी कंपनी में जॉब फाइनल हो गया था। इसी खुशी में वह मिठाई लेने मेला गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा।
परिजनों ने अखबार में छपी खबर देखने का बाद शनिवार को भागलपुर पोस्टमार्टम हाउस में जाकर शव की शिनाख्त की। गुमशुदगी के बाबत बिहपुर थाना केस दर्ज कराया था। वहीं शव मिलने की सूचना पर बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह भागलपुर पहुंचे। उन्होंने बताया शव की पहचान परिजनों ने की है। शव का पोस्टमॉर्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है।

