नवगछिया । नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में शुक्रवार को सरस्वती पूजा को लेकर अनुमंडलीय शांति समिति की बैठक का आयोजन एसडीओ उत्तम कुमार की अध्यक्षयता में किया गया। बैठक में एसडीपीओ ओमप्रकाश सहित बुद्धिजीवियों पदाधिकारियों ने भाग लिया।
Total Downloads: 173
एसडीओ ने सभी बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्ष को विसर्जन रूट के भौतिक रूप से सत्यापन का निर्देश दिया। सभी थानाध्यक्षों को अपने अपने क्षेत्र में डी जे संचालकों के साथ बैठक का निर्देश दिया गया है, जिन जगहों पर दंडाधिकारी की तैनाती होनी है, वैसे जगहों का भी प्रस्ताव मंगा गया है। एसडीओ ने कहा कि सरस्वती पूजा में डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगाअगरथानाध्यक्ष को लगता है कि डीजे संचालकों पर भी निरोधात्मक कार्रवाई करना जरूरी है तो थानाध्यक्ष ऐसा प्रस्ताव भेज दें।
एसडीओ ने कहा कि विसर्जन जुलूस पर भी खास नजर रखी जायेगी जबकि विसर्जन के दौरान महत्वपूर्ण घाटों पर भी दंडाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की जाएगी।एस डी पी ओ ओमप्रकाश ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के नाम पर अगर अश्लील गीतों की प्रस्तुति की जाएगी तो वैसे अनुज्ञप्ति धारकों पर कार्रवाई की जाएगी ।

बैठक में मुकेश राणा पारसनाथ साहु, विपीन मंडल शंकर सिंह अशोक, रामदेव सिंह, मो मोहिउद्दीन मो इरफान ने भी अपनी अपनी बातों को रखा। बैठक में विभिन्न अंचलों के अंचलाधिकारियों, बीडीओ, थानाध्यक्षों के साथ अन्य पुलिस पदाधिकारियों की भी मौजूद थे।
