नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ मुकेश कुमार की अध्यक्षता में सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में एसडीओ ने शांति व्यवस्था एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील अनुमंडल वासियों से की. बैठक के दौरान उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों एवं शांति समिति के सदस्यों से सरस्वती पूजा को लेकर अनुमंडल में होने वाली परेशानियां की जानकारी ली. बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों एवं शांति समिति के सदस्यों ने कहा कि अनुमंडल में हर वर्ष शांतिपूर्ण ढंग से सरस्वती पूजा मनाया जाता है.

कभी भी किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना या विवाद उत्पन्न नहीं हुआ है. बैठक के दौरान एसडीओ ने सभी थानाध्यक्ष एवं बीडीओ व सी ओ को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सरस्वती पूजा के अवसर पर प्रतिमा स्थापित करने के लिए सबो को लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा. प्रतिमा एवं जुलूस के सभी मांगों का भौतिक सत्यापन करने का निर्देश उन्होंने थानाध्यक्ष को दिया है. एसडीओ प्रतिमा विसर्जन के दौरान अबीर गुलाल उड़ाने की परंपरा रही है. थानाध्यक्ष या सुनिश्चित कराएंगे कि इस दौरान किसी धर्म संप्रदाय को किसी प्रकार का ठेस नहीं पहुंचे.

एसडीओ ने सरस्वती पूजा को लेकर पूर्व के कांडों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध दंडात्मक एवं प्रतिबंधात्मक दोनों कार्रवाई करने का निर्देश थाना अध्यक्षों को दिया है. निर्देश दिया है कि थानाध्यक्ष अपने अपने क्षेत्र के डीजे संचालकों की बैठक थाना स्तर पर करेंगे गैर लाइसेंसी धारी पर प्राथमिकी भी दर्ज करते हुए इनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई अलग से करने का भी निर्देश थाना अध्यक्षों को दिया है.

विसर्जन के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. एसडीओ ने थाना अध्यक्षों को निर्देश दिया है. शराबबंदी के बावजूद भी कुछ लोग द्वारा शराब पीकर हंगामा करने की. संभावना हो सकती है।संबंधित बीडीओ एवं थानाध्यक्ष इस पर कड़ी निगरानी बनाते हुए आवश्यक कार्रवाई करेंगे. बैठक में पूर्व जदयू जिला अध्यक्ष विरेंद्र सिंह, अशोक दादा, राजेंद्र यादव मो मोहिउद्दीन, पारसनाथ साहू, विमल देव राय सहित सभी थाना के थानाध्यक्ष, बीडीओ, सीओ व शांति समिति के सदस्य मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *