नवगछिया| बाल भारती विद्यालय केंद्र पर रविवार को सीटेट की परीक्षा में परीक्षार्थी की जगह दूसरी लड़की परीक्षा दे रही थी। जांच के क्रम में केंद्राधीक्षक सह स्कूल के प्रधानाध्यापक नवनीत सिंह ने उसे पकड़ा।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 167
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान खगड़िया की अपनी सहेली रूबी कुमारी की जगह पर बेगूसराय के साहेबपुर कमाल की मीनू कुमारी परीक्षा दे रही थी।
सूचना पर पुलिस पहुंची और आरोपी मीनू कुमारी को गिरफ्तार कर लिया। नवगछिया थानाध्यक्ष रवि शंकर सिंह ने बताया कि केंद्राधीक्षक सह प्राचार्य नवनीत सिंह के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
