नारायणपुर: प्रखंड के बीएन कर्पुरी तटबंध के जिलेबिया मोड़ के पास कोसी नदी में रविवार की दोपहर साइकिल धोने के दौरान डूबे गजाधर कुमार का पता 24 घंटे बाद भी नहीं चला। भवानीपुर पुलिस की मौजूदगी में गोताखोर व मछुआरे सोमवार को दिनभर उसकी तलाश नदी में की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।

घटना की जानकारी पर पूर्व विधायक ई. कुमार शैलेंद्र व जिला पार्षद उषा मिश्रा व भारतेंदु मिश्रा नदी किनारे पहुंचे और परिजनों को आवास पर पहुंच ढांढस बंधाया। उन्होंने एसडीओ मुकेश कुमार को फोन कर एसडीआरएफ की टीम को बुलाने की मांग की। सहयोग करने की बात वहीं युवक के पिता बनारसी पासवान, मां सुदामा देवी, बहन रुबी, डेजी, बेबी, गुड़िया का रो-रो कर बुरा हाल था।

घर के इकलौता चिराग के डुबने से परिजनों का बुरा हाल है। मुखिया उमाकांत शर्मा, पंसस कृषणदेव शर्मा ने बताया कि नदी में तेज केरंट रहने से गोताखोर भी असफल रहे। बताते चलें कि रविवार को साइकिल धोने के दौरान गजाधर कुमार के साथ डूबे लव कुमार को लोगों ने किसी तरह बचा लिया था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *