नारायणपुर : प्रखंड की रायपुर पंचायत में दो साल से जर्जर सड़क का अब शीघ्र ही कायाकल्प होगा। शुक्रवार के अंक में दैनिक जागरण ने सड़क की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस पर कार्यपालक प्रमंडल नवगछिया टू के एसडीओ नीरज कुमार निराला ने संज्ञान लिया है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

एसडीओ ने कहा कि जेइ राजीव रंजन को निर्देश दिया है कि उक्त सड़क का भौतिक सत्यापन कर विभाग को नया प्राक्कलन बना कर दें।प्राक्कलन को स्वीकृति के लिए योजना एवं विकास विभाग में भेजा जाएगा, जिसके बाद निविदा निकाल कर सड़क का निर्माण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पूर्व में जब सड़क निर्माण का प्राक्कलन बना था, तब सड़क की गहराई कम थी। अभी गहराई ज्यादा होने के कारण पहले की स्वीकृत राशि में कार्य संभव नहीं था। मालूम हो कि रायपुर पंचायत की यह मुख्य सड़क वार्ड नौ, पांच और छह के साथ-साथ सहरसा और खगड़िया जिले को जोड़ती है।

तीन माह पूर्व मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत बिहपुर विधायक वर्षा रानी ने इस सड़क का शिलान्यास किया था, जिसकी लागत दस लाख पांच हजार 676 रुपये थी। लेकिन, अबतक कार्य प्रारंभ नहीं हो सका था। जेइ राजीव रंजन ने कहा कि तीन दिनों में सड़क का भौतिक सत्यापन कर विभाग को प्राक्कलन भेजा जाएगा।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet