नवगछिया । साइबर अपराधों में हो रही वृद्धि तथा नई चुनौतियों से निपटने व साइबर अपराध की रोकथाम हेतु आरक्षी विभाग बिहार पटना की अधिसूचना के आलोक में बिहार के प्रत्येक जिले (रेल थाना सहित) में साइबर पुलिस थाना स्थापित किया गया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने नवगछिया एससीएसटी थाने के प्रथम तल पर साइबर क्राइम थाने का विधिवत रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन में एसडीपीओ दिलीप कुमार, मुख्यालय डीएसपी सुनील कुमार पांडे मुख्य रूप से उपस्थित थे।

मौके पर एसपी ने थानाध्यक्ष कक्ष, सिरिस्ता व कंप्यूटर कक्ष को भी देखा। थाना में फिलहाल पुलिस अधिकारी व महिला सिपाही को तैनात किया गया है। थाना में 24 घंटे पुलिस बल तैनात रहेगा। साइबर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष मुख्यालय डीएसपी सुनील कुमार पांडे को बनाया गया है। वही सर्किल इंस्पेक्टर राकेश रंजन सिंह अपने अंचल के कर्तव्य के अलावा साइबर थाना के काम मे सहयोग करेंगे। इस मौके पर एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि साइबर थाने में थानाध्यक्ष के अलावा एएसआई चनवीर यादव व एक महिला सिपाही अंजू कुमारी का पदस्थापना किया गया है। एसपी ने कहा आगे समय में पदाधिकारी को बढ़ाया जाएगा। मौके पर पुलिस जिले के सभी सभी थानाध्यक्ष, सर्किल इंस्पेक्टर व

साइबर थाना में ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला होगा दर्ज

एसपी ने कहा कि साइबर थाने में ऑनलाइन धोखाधड़ी से जुड़ा मामला आएगा। यहां पर कांड दर्ज किया जायेगा। इसके अनुसंधानक इंस्पेक्टर स्तर के पदाधिकारी रहते हैं। एसपी ने कहा पहले भी अन्य थाना में कांड दर्ज किया जाता था अब भी वह प्रावधान है। पुलिस अधीक्षक के स्तर से भी मामले की जांच की जाएगी। एसपी ने कहा जितने भी लोग साइबर फ्रॉड के शिकार हैं, वे साइबर थाना आएं प्राथमिकी दर्ज कराएं। सोशल साइट व पोस्ट के माध्यम से भी कांड दर्ज होगा।

साइबर थाने में ऑनलाइन इंटरनेट से संबंधित आयेगी शिकायत

एसपी ने कहा, साइबर थाने में ऑनलाइन इंटरनेट से संबंधित वित्तीय अपराध की शिकायत, महिलाओं के विरुद्ध ऑनलाइन इंटरनेट उत्पीड़न से संबंधित शिकायत, बच्चों व वयस्कों के विरुद्ध ऑनलाइन इंटरनेट उत्पीड़न की शिकायत, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट 2000 के अधीन परिभाषित किए गए सभी प्रकार के अपराध से जुड़े मामले, सूचना पंक्ति, नेटवर्क कम्प्यूटर संसाधन- कंप्यूटर सिस्टम से संबंधित शिकायत दर्ज होगी।

ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार लोग क्या करें

एसपी ने कहा साइबर फ्रॉड के शिकार लोग सबसे पहले साइबर पोर्टल पर या 1930 पर कॉल कर डिटेल बता देने से पैसा होल्ड हो जाएगा और तबतक पीड़ित थाना पहुंच कर कांड दर्ज कराएगा। इससे पुलिस जल्द साइबर अपराधी तक पहुंच जाएगी। साइबर थाना के स्थापित होने से साइबर फ्रॉड मामले का जल्द उद्भेदन, अपराधियों की गिरफ्तारी, पैसा रिकवर हो सकेगा। इससे धीरे-धीरे साइबर अपराध में कमी आएगी

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *