नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के गढ़ैया गांव में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। गढ़ैया निवासी रोहित कुमार के बैंक खाते से अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा 33 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गई।

पीड़ित रोहित कुमार ने बताया कि ठगी की जानकारी मिलने के बाद वह साइबर थाना नवगछिया पहुंचा और आवेदन देने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि वहां आवेदन लेने से इनकार कर दिया गया।

पीड़ित का कहना है कि उसने समय रहते शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, ताकि रकम की रिकवरी संभव हो सके, लेकिन आवेदन नहीं लिए जाने से उसे मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा।

इस संबंध में साइबर थाना की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामले को लेकर पीड़ित न्याय की गुहार लगा रहा है


📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *