नवगछिया : साइबर थाना की पुलिस ने साइबर फ्राड करनेवाले नवगछिया पावर ग्रिड निवासी आशुतोष कुमार मंडल को गिरफ्तार किया है। सर्किल इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि आशुतोष कुमार मंडल ने खुद के अलावा पत्नी के नाम से विभिन्न बैंकों में 8-10 खाता खुलवा रखा था। पिछले दो माह में 25 से 30 लाख रुपये की निकासी हुई है।
जबकि आशुतोष बेरोजगार है। आशुतोष ने बताया कि राजस्थान के संजय घोष ने अमेजॉन में नौकरी देने का झांसा देकर आधार, पैन क अन्य कागजात ले लिया है। संजय ने एक्सिस, कैनरा, पंजाब नेशनल सहित बैंकों में अपने व पत्नी के नाम से खाता खुलवाया। इन सभी खातों का एटीएम संजय घोष को पोस्ट से भेज दिया।
साइबर फ्राड करके इनके खाते में रुपये जमा करता था और संजय घोष निकालता था। इसके बदले आशुतोष कुमार को कमीशन मिलता था। अधिक राशि होने पर पीएनबी में खाता भी होल्ड हो गया था। बैंक पूछताछ करने गया तो बैंक के मैनेजर ने पुलिस को फोन कर जानकारी दे दी।


