नवगछिया थाना की पुलिस ने बस स्टैंड से दो किलो गांजा के साथ आरोपित को गिरफ्तार किया. आरोपित खगड़िया जिला के गोगरी थाना के बरेहा बासुदेवपुर निवासी अजय यादव है. इस संबंध में नवगछिया थानाध्यक्ष भारत भूषण ने जानकारी देते हुए बताया कि अगरतल्ला एक्सप्रेस से आरोपित खगड़िया जा रहा था.
Total Downloads: 78
गाड़ी विलंब होने की. वजह से नवगछिया स्टेशन पर उतर कर बस स्टैंड जा रहा था. नवगछिया बस स्टैंड से वह गाड़ी पकड़ कर खगड़िया जाता. इसी दाैरान नवगछिया बस स्टैंड के पास पुलिस अजय कुमार से पूछताछ करने लगी.
पुलिस पूछताछ में अजय यादव घबरा गया. समान की तलाशी लेने के पश्चात अजय यादव के पास दो किलो गांजा बरामद किया. पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.a

