नवगछिया : नवगछिया साई परिवार के द्वारा गुरु पूर्णिमा (१० जुलाई) पर विगत वर्ष को भांति इस वर्ष भी साई बाबा का वार्षिक पूजन का आयोजन हरिमहाराज ठाकुरबाड़ी मंदिर में किया जा रहा । सुबह 11 बजे पूजा शुरू हो जाएगी उसके बाद आरती का विशेष कार्यक्रम फिर बाबा के भंडारे का आयोजन दोपहर 1 बजे से किया जाएगा

बता दे कि यहाँ गुरु पूर्णिमा पर पिछले 1५  साल से यहां विशेष आयोजन होता है। हर गुरु पूर्णिमा पर मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त पूजा और भंडारा में पहुंचते हैं। गुरु पूर्णिमा पर भक्तिमय माहौल रहता है। छोटे बच्चों से लेकर बड़े बुजर्ग तक बाबा का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं।

वही श्री शिर्डी साईंनाथ दरबार साईंनगर सहौरा  में  श्री सद्गुरु साईंनाथ सेवा समिति के तत्वाधान में गुरू पूर्णिमा के पावन पर्व पर भक्तिमय कार्यक्रम आयोजित किया गया है कार्यक्रम के दौरान श्री साईंबाबा गुरू चरण पादुका पुजन के साथ भक्ति सत्संग भजन का भक्तगण  व श्रद्धालुओं रशपान करेंगे  इस दौरान श्री शिर्डी साईंनाथ दरबार को रंग विरंग फूलों से सजाया जायेगा वहीं संध्या बेला में महाआरती के उपरांत  सैकड़ों श्रद्धालुगण महाप्रसाद ग्रहण किया जाना है उक्त कार्यक्रम की जानकारी श्री सद्गुरु साईंनाथ सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शुभम यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर  साझा किया

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

deneme bonusu