नवगछिया : पथ निर्माण विभाग के रवैए से अजीज होकर आज रंगरा जिला पार्षद शबाना आजमी एवं जदयू नेता गणपत मंडल के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने गड्ढों में तब्दील हो चुके रंगरा तिनटंगा मार्ग पर विभाग को आईना दिखाने के लिए धान रोपनी किया. रंगरा, गोपालपुर एवं इस्माईलपुर सहित तीन तीन प्रखंडों को एन एच 31 सड़क मार्ग से जोड़ने एवं इन तीन प्रखंडों के कुल 25 पंचायतों की दियारा सहित लगभग एक लाख की आबादी की लाइफ लाइन माने जाने वाली यह सड़क काफी जर्जर हो चुकी है.

लगभग नौ किलोमीटर लंबाई वाली यह सड़क लगभग 20 वर्षों से अपने उद्धारक की बाट जोह रहा है. पूरी सड़क सैकड़ों दैत्याकार गड्ढे में तब्दील हो चुका है. यही कारण है कि बारिश का समय आने के साथ ही बारिश का पानी इन गड्ढों में फंसे जाने के कारण पूरा सड़क कीचड़ मय हो गया है. जिसमें प्रतिदिन चार पहिया एवं दोपहिया वाहन फंस जाते हैं. जिसके चलते इस महत्वपूर्ण सड़क पर लोगों का आवागमन बाधित हो जाता है. इस किचड़मय एवं गड्ढामय सड़क में गिरकर प्रतिदिन लोग घायल हो रहे हैं. लोगों के लिए यह सड़क हर दिन जानलेवा साबित हो रहा है.

अब तक में दर्जनो साइकिल सवार लोग एवं दो पहिया चालक गिरकर दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल हो चुके हैं. खासकर रंगरा प्रखंड के तिनटंगा दियारा उत्तर, तीन टंगा दियारा दक्षिण, रंगरा पंचायत एवं गोपालपुर प्रखंड के डुमरिया चपरघट पंचायत , सुकटिया बाजार पंचायत, करारी तिनटंगा पंचायत के हजारों लोगों को प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला मुख्यालय तक पहुंचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. खासकर दियारा क्षेत्र के बीमार लोगों के लिए अस्पताल तक पहुंचने के लिए यह सड़क अभिशाप साबित हो रहा है.

आश्चर्य है कि इस सड़क से हर दिन क्षेत्र के सांसद विधायक एवं प्रखंड स्तर से लेकर जिला स्तर तक के बाबुओं का इस सड़क से होकर दौरा होते रहता है मगर इस सड़क के उद्धार के लिए आज तक ना तो किसी जनप्रतिनिधियों ने ना ही स्थानीय प्रशासन ने इस ओर ध्यान दिया. यदाकदा लोगों द्वारा चंदा कर इसमें मिट्टी भर कर आवागमन के लायक बना दिया जाता है. तिनटंगा दियारा दक्षिणी पंचायत के मुखिया एवं पूर्व जिला पार्षद भोला मंडल, पूर्व मुखिया सह समाजसेवी गणेशी मंडल, अखिल भारतीय गंगोत्री महासभा के अध्यक्ष प्रोफेसर राजेंद्र प्रसाद शर्मा, डुमरिया चपर घट पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि लक्ष्मण मंडल, आजमाबाद पंचायत के मुखिया गौतम शर्मा, डुमरिया चपरघट पंचायत के मुखिया खगेश सिंह आदि जनप्रतिनिधियों ने सरकार से इस सड़क को अविलंब बनवाने की मांग की है. साथ ही लोगों ने कहा कि अगर यह सड़क शिघ्र नहीं बनाया जाता है तो इसके लिए सभी पंचायतों के लोग एन एच 31 सड़क मार्ग को जाम करेंगे. अगर इससे भी नहीं हुआ तो आगामी लोकसभा के चुनाव में इस मुद्दे को लेकर वोट बहिष्कार किया जाएगा

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *