नवगछिया : स्थानीय बनारसी लाल सर्राफ कॉमर्स कॉलेज के प्रभारी प्राध्यापक सह निर्वाची पदाधिकारी भूपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम 1976 की धारा 60 के परिनियम में निर्दिष्ट प्रावधानों के आलोक में संबध महाविद्यालय के संचालन हेतु शासी निकाय के गठन में शैक्षणिक सत्र 2018-19 के लिए शिक्षक प्रतिनिधि का चुनाव संशोधित कार्यक्रम के तहत तय कर दिया गया है.

जिसके मतदान की अधिसूचना 4 सितंबर को जारी कर दी गई थी. उसके अनुसार 7 सितंबर को नामांकन की अंतिम तिथि तक तीन प्रतिभागियों ने नामांकन दर्ज कराया था. इसमें से एक का नामांकन रद होने के बाद इस समय दो प्रतिभागियों के बीच 18 सितंबर को कॉलेज परिसर में ही संध्या चार बजे तक मतदान संपन्न कराया जाएगा. जिसमें 59 मतदाता भाग लेंगे. इसकी मतगणना भी इसी दिन संध्या 5 बजे से प्रारंभ कर दी जाएगी.

मतदान की तैयारियां पूरी

चुनाव प्रभारी के अनुसार इस चुनाव कार्यक्रम के लिए मानिक लाल चंद (गणित विभाग) और अमरजीत सिंह (गांधी विचार विभाग) को मतदान प्रभारी बनाया गया है तथा डोमन हरिजन और पंकज कुमार सिंह तथा खगेद्र प्रसाद सिंह को मतदान कर्मी के रूप में प्रतिनियुक्ति किया गया है. जहां विनोदानंद मंडल और चमक लाल राम व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करेंगे. इस शिक्षक प्रतिनिधि के चुनाव में रणविजय यादव (रसायन शास्त्र विभाग) और राज किशोर सिंह (गणित विभाग) के बीच सीधी टक्कर है. बताते चलें कि पिछले साल भी ये ही दोनों प्रत्याशी इसी पद के लिए चुनाव मैदान में थे. उस समय राज किशोर सिंह ने यह चुनाव जीता था.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *