नवगछिया। नगर परिषद नवगछिया के द्वारा नवगछिया बाजार में सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलायी जा रही है। शुक्रवार को भी कार्यपालक पदाधिकारी सुमित्रा नंदन के नेतृत्व में कार्यालय कर्मियों ने छापेमारी की।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 173
इस दौरान लगभग तीस किलो कैरीबैग के अलावा दुकानदारो से पंद्रह हजार एक सौ रुपया जुर्माना की राशि वसूली गयी। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि प्लास्टिक अवशिष्ट प्रबंधन उपविधि 2018 के प्रावधानों के अनुसार सिंगल यूज प्लास्टित पकड़े जाने पर जब्ती के साथ जुर्माना भी वसूला जायगा।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
