नवगछिया । नवगछिया चकमैदा पेट्रोल पंप पर दो माह पूर्व हुए लूटकांड का गुरुवार को नवगछिया पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है। इस मामले में तीन अपराधियों को हजारीबाग और पटना से गिरफ्तार किया गया है।

गुरुवार को नवगछिया पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज ने प्रेस वार्ता में बताया कि 10 मई की आधी रात को नवगछिया थाना क्षेत्र के एनएच 31 पवन बाबा फ्यूल चकमैदा पेट्रोल पंप पर चार पहिया वाहन पर सवार चार अपराधियों ने पंपकर्मी खगड़िया जिला के चौथम थाना क्षेत्र के परेह निवासी कृष्ण प्रकाश और बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र के करजा निवासी संजीव कुमार से वाहन में डीजल भरवाया। रुपया मांगने पर अपराधकर्मियों ने चाकू सटाकर कर्मचारी कृष्ण प्रकाश के जेब से 11 हजार रुपया, मोबाइल फोन और पर्स छीन लिया। साथ ही काउंटर में रखा 22600 रुपये लूट लिया था।

इस संबंध कृष्ण प्रकाश के फर्द बयान पर नवगछिया थाना में लूट का केस दर्ज किया गया था। नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में डीआईयू टीम के साथ विशेष अनुसंधान इकाई/छापेमारी टीम का गठन किया। एसपी ने बताया कि विशेष टीम के द्वारा तकनीकी अनुसंधान और साक्ष्य संकलन के आधार पर एसआईटी टीम द्वारा अलग-अलग जगह पर छापेमारी कर कांड में शामिल तीन अपराधकर्मियों को लूटे गए मोबाइल और घटना में वाहन के साथ पटना और झाड़खंड के हजारीबाग से गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी झाड़खंड के हजारीबाग जिले के कोर्रा थाना क्षेत्र के डिपूगढ़ा निवासी शुभम कुमार, पटना जिला के आगमकुंआ थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर निवासी स्पर्श अनुराग और पटना जिला के मनेर थाना क्षेत्र के रामपुर शेरपुर, वर्तमान पता कुम्हरार पंचशील के पीछे आगमकुंआ निवासी प्रियांशु कुमार शामिल हैं। कांड में शामिल चौथा अपराधी पुलिस की भनक लगते ही फरार हो गया।

पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने बताया कि वे लोग सिलीगुड़ी घूमने गए थे, लौटते समय पास में रुपये नहीं रहने के कारण इस तरह के कदम उठाया। इधर गिरफ्तार तीनों अपराधकर्मियों के आपराधिक इतिहास का पता करने में पुलिस जुट गई है। सभी अंतराज्य लूट गिरोह के सदस्य भी हो सकते हैं। इस छापेमारी टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार, पुनि सह थानाध्यक्ष भारत भूषण, पुअनि शिवप्रसाद रमानी, पुअनि उमाशंकर एवं डीआईयू की टीम शामिल थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *