नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के बड़ी मकंदपुर निवासी सोएब अख्तर के आवेदन पर गोपालपुर थाना में लुधियाना के रामगढ़ निवासी मोहन कुमार पर धोखाधड़ी कर अवैध रुप से रुपये ट्रांसफर करने के मामले में मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

आवेदन के अनुसार आवेदक सोएव अख्तर आरएपीआई पे एप का ग्राहक सेवा केन्द्र चलाता है। आरोपी उक्त एप से जुड़कर अवैध तरीके से लाखों रुपये का ट्रांसफर अपने खाता में ट्रांसफर कर लिया। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *