बिहपुर। बिहपुर बाजार स्थित एचडीएफसी बैंक के सीएसपी संचालक दयालपुर वार्ड नंबर 7 निवासी सुमंत कुमार सिंह से शनिवार की शाम बदमाशों ने एक लाख 60 हजार रुपये लूट लिए।

सीएसपी संचालक सुमंत के बड़े भाई हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि मेरा छोटा भाई सुमंत शाम करीब 5:30 बजे सीएसपी बंद करके घर दयालपुर बाइक से आ रहा था। इसी क्रम में बिजली ग्रिड व पूर्वी रेलवे केबिन के बीच में मोड़ पर दो हथियार बंद अपराधियों ने सुमंत को अपने कब्जे में ले लिया और मोबाइल और एक लाख 60 हजार रुपया लूट कर फरार हो गए। इस घटना की सूचना सुमंत ने झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार को दी।

सूचना मिलते ही बिहपुर इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष विनय कुमार व झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और पड़ताल शुरू कर दी। इस घटना के बाबत नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि सीएसपी संचालक से 1.60 हजार लूट की घटना हुई है। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी को छापेमारी कर रही है। जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों को दबोच लिया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *