नवगछिया: नवगछिया पुलिस ने उजानि निवासी चर्चित मो. एहसान हत्याकांड के आरोपी मो सोनू को उसके उजानि स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया। मो सोनू की उम्र 16 वर्ष है। पूछताछ के दौरान उसने हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। नवगछिया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण ने बताया कि दिसम्बर 2021 में मो़ एहसान की हत्या हुई थी।

घटना के बाद पुलिस द्वारा घटना के साजिश कर्ता मो संजार की पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इसके अलावा मो संजार को दुमका जेल से रिमांड पर लाया गया था। घटना के आरोपी उजानि निवासी मो तिखरू और जमुनिया निवासी मो जुबेर को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उसके बयान के आधार पर मो सोनू का हत्याकांड में नाम आया था। मो सोनू ने बताया कि जेल से मो संजार ने हत्याकांड की साजिश रची। मो संजार का मो एहसान से पुराना विवाद चल रहा था। मो सोनू ने बताया कि मो तिखरू, मो जुबेर के साथ मैंने हत्याकांड को अंजाम दिया था

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *