नवगछिया – नवगछिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर गुदरिया स्थान के पास शुक्रवार को एक सीमेंट गोदाम में कार्य कर रहे मजदूर मुमताज मुहल्ला मुसहरी टोला निवासी स्वर्गीय कारूलाल ऋषिदेव के पुत्र गोविंद ऋषिदेव की सदेहास्पद स्थिति की मौत हो गई है. प्रत्यक्षदर्शियों ने जानकारी देते हुए बताया कि गोविंद काम करते करते एका एक गिर कर अचेत हो गए. आनन फानन में उसे नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत धोषित कर दिया. नवगछिया पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है.

जानकारी मिली है कि मुमताज मुहल्ले के ही मजदूरों के ठेकेदार धर्मेन्द्र कुमार गोविंद को काम करने ले जाता था. मृतक अपने घर का इकलौता कमाउ सदस्य था. मृतक अपने पीछे भरे पूरे परिवार की जिम्मेदारी छोड़ गया है. उसकी पत्नी सुनीता देवी, पुत्र गणेश कुमार, कार्तिक कुमार, पुत्री पायल कुमारी, अर्चना कुमारी का रो रो कर बुरा हाल है.

परिजनों ने बताया कि पायल की शादी तय हो गयी है जिस कारण गोविंद रात दिन एक करके काम किया करता था. गोविंद की मृत्यु के बाद अब पायल की शादी कैसे होगी, इसके लिये परिवार के लोग चिंतित हैं. आजाद हिंद मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने स्थानीय प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *