नवगछिया : नवगछिया थाना के टाइगर मोबाइल पुलिस ने नवगछिया नगर पंचायत के सफाई कर्मी निरीक्षक भुट्टो पासवान के जबरदस्त पिटाई इसलिए कर दी क्योंकि उन्होंने अपना मोटरसाइकिल सड़क के किनारे लगाया था. इसके आक्रोशित नगर पंचायत के सफाई कर्मियों ने नवगछिया वैशाली चौक पर घटना के विरोध में टायर जलाकर शहर की सड़क को तीन घंटे तक जाम कर दिया. इस दौरान सफाई कर्मी पुलिस प्रशासन के विरोध में नारेबाजी भी कर रहे थे. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर नवगछिया टाउन थाना अध्यक्ष लाल बहादुर पुलिस वालों के साथ स्थल पर पहुंचे एवं आक्रोशित सफाई कर्मियों को समझा बुझा कर जाम को समाप्त करने का अनुरोध किया, लेकिन सफाई कर्मी पर उसका कोई असर नहीं पड़ा.

अवैध रूप से मोटरसाइकिल लगाने का आरोप लगाकर पुलिस ने सफाई कर्मचारी को पीटा, विरोध में सफाई कर्मियों ने किया सड़क जाम

– 3 घंटे तक जाम रहा वैशाली चौक

– पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की मांग कर रहे थे सफाई कर्मी

सफाई कर्मी उक्त टाइगर मोबाइल को सस्पेंड करने की मांग कर रहे थे. सफाई कर्मी निरीक्षक की पिटाई की सूचना मिलने पर नवगछिया नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी संजीव वर्मा, भाजपा नेता पूर्व सांसद अनिल यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ बबलू यादव, नगर उपाध्यक्ष अभिषेक रमन उर्फ टी एन यादव, वार्ड पार्षद मुन्ना भगत सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. सफाई निरीक्षक भुट्टो पासवान ने बताया कि वह मोटरसाइकिल वैशाली चौक के पास ठेला के सामने सड़क किनारे लगा कर सफाई करा रहे थे. कचरा लोड करने वाले गाड़ी को बढ़ा रहे थे. इसी दौरान मोटरसाइकिल से तीन टाइगर मोबाइल पुलिस के जवान आया और मोटरसाइकिल हटाने को कहा.

इस दौरान मैने कहा कि सर हम नगर पंचायत के सफाई कर्मी है और सफाई कर रहे हैं. यह सुनकर टाइगर मोबाइल के एक जवान ने कहा कि सफाई कर्मी हो रंगदारी करोगे. इतना कहते हुए उन्हें तीन चार तमाचा जड़ दिया. उन्होंने कहा कि यह बताने पर भी कि वह नगर पंचायत का सफाई कर्मी का निरीक्षक है. इसके बावजूद भी टाइगर मोबाइल के जवानों ने उसकी पिटाई कर दी. मामले की जानकारी लेने के बाद नगर पंचायत पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने आक्रोशित सफाई कर्मी को समझा या फिर भी सफाई कर्मी नहीं मान रहे थे. वहीं नवगछिया थानाध्यक्ष ने दोषी पुलिस जवान पर 12 घंटे के अंदर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया.

इसके बाद आक्रोशित सफाई कर्मी ने जाम को समाप्त किया. घटना के संबंध में पीड़ित सफाई निरीक्षक ने नवगछिया एसपी थानाध्यक्ष को घटना के संबंध में लिखित आवेदन दिया घटना को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव ने नवगछिया एसपी से दोषी पुलिस कर्मी के विरुद्ध उचित कार्रवाई किये जाने की मांग की है. स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस टाइगर मोबाइल ने कर्मचारी सफाई कर्मचारी की पिटाई की है उनमें राजेश, ब्रजेश एवं शंकर नाम का टाइगर मोबाइल पुलिस है. स्थानीय लोगों ने पुलिस की तानाशाही पर लगाम लगाने की मांग नवगछिया की एसपी से की है.

एसपी ने घटना की निंदा, एसडीपीओ को जांच दिया निर्देश

नवगछिया की एसपी ने सफाई कर्मियों की पिटाई की निंदा करते हुए कहा कि यह अनुचित है. मामले की जांच नवगछिया के एसडीपीओ करेंगे, जांचोपरांत विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

नवगछिया एसपी निधि रानी ने शहर गश्ती के लिए प्रतिनियुक्त किए गए टाइगर मोबाइल जवान द्वारा सफाई कर्मचारी की पिटाई किए जाने की घटना की निंदा की है. उन्होंने कहा कि अगर सफाई कर्मी सड़क पर मोटरसाइकिल थी तो उसे थाना ले जाकर जुर्माना किया जा सकता था. लेकिन उनकी पिटाई करना पुलिस के लिए निंदनीय है. इस संबंध में नवगछिया एसडीपीओ को जांच का निर्देश दिया गया है. दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *