नवगछिया : बुधवार को सुल्तानगंज में गंगा स्नान के दौरान लापता हुए कांवरिया दयानंद सोनी का शव गुरुवार को नवगछिया के परबत्ता थाना क्षेत्र में महादेवपुर गंगा घाट से बरामद किया गया।

दयानंद सोनी धनबाद जिले के धनसार थाना क्षेत्र के गांधीनगर निवासी ओमप्रकाश सोनी के पुत्र थे। बुधवार परिजन ने सुल्तानगंज थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दयानंद के सहयोगी कांवरियों ने उसके लापता होने की सूचना परिजन को दी थी। गंगा नदी में स्नान के दौरान दयानंद नदी में तेज धार में बह गया था।

सहयोगियों कांवरियों ने नौका से गंगा में उसकी खोजबीन की थी। सूचना पर सुल्तानगंज पहुंचे परिजन भी पुलिस के साथ मिलकर उसकी खोज में जुटे थे। परिजन ने इसकी सूचना भागलपुर आइजी को भी दी थी। गुरुवार को महादेवपुर गंगा घाट किनारे एक शव देख स्थानीय ग्रामीणों ने परबत्ता पुलिस को सूचित किया।

थानाध्यक्ष शिव प्रसाद रमानी ने बताया कि मृतक के कपड़े पर उसका नाम, पूरा पता एवं मोबाइल नंबर लिखा हुआ था। उसी आधार पर पहचान की गई। शव सुल्तानगंज थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। सुल्तानगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जेएलएनएमसीएच भागलपुर अस्पताल भेज दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *